फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता काली के नवनिर्मित भंडार की आज प्रतिष्ठा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। ऊझी घाटी के गांव शिम में माता काली ओड़ी का नवनिर्मित भंडार बनकर तैयार हो गया है। इस नवनिर्मित भंडार की रविवार को प्रतिष्ठा होगी। इसमें लाव-लश्कर के साथ एक दर्जन देवी-देवता भी शामिल होंगे।
विज्ञापन

शनिवार से शुरू होने वाले इस प्रतिष्ठा समारोह से पहले माता काली ओड़ी शुक्रवार को लाव लश्कर के साथ वशिष्ठ के लिए रवाना हुई। शनिवार को शुभ बेला में माता वशिष्ठ में शाही स्नान करेंगी। इसके बाद माता देवलुओं सहित शिम गांव वापस लौटेेंगी। मंदिर पहुंचने के बाद प्रतिष्ठा शुरू हो जाएगी। नवनिर्मित भंडार की प्रतिष्ठा में माता काली ओड़ी के अलावा दुआड़ा के विष्णु, जुआणी के देवता जुआणी महादेव, झकड़ी की माता फुंगनी, शिरढ़ के कालिया नाग, कालिया नाग कराल, माता ज्वाला फोजल, शिम के देवता थान, देवता पशाकोट शेलढी, देवता वीर नाथ बंदरोल, माता भरथा गलछेत भी शिरकत करेंगे। इस दौरान देवी-देवताओं का भव्य मिलन होगा। माता काली ओड़ी के कारदार जयचंद सूद, पुजारी अमर सिंह ने कहा कि शुक्रवार को माता शाही स्नान को रवाना हो गई है। शनिवार को वापस लौटने पर प्रतिष्ठा कार्यक्रम आरंभ होगा। प्रतिष्ठा में एक दर्जन देवी-देवताओं को निमंत्रण भेजा गया है। आयोजन की तैयारियां पूरी कर दी हैं। उन्होंने वशिष्ठ में शाही स्नान के साथ सैकड़ों श्रद्धालु भी आस्था की डुबकी लगाएंगे। रविवार को भंडार की प्रतिष्ठा और ब्रह्मभोज का आयोजन होगा। माता के नवनिर्मित भंडार को लेकर हारियानों में खुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें