स्वार।धनोरी न्याय पंचायत में संकुल स्तरीय शैक्षिक खेल प्रतियोगिता में बच्चों ने खूब दम दिखाया। 100 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में जालफ नगला विद्यालय के सुलेमान 200 मीटर की दौड़ में लखीमपुर विद्यालय के अंकित प्रथम स्थान पर रहे। विजेता छात्र छात्राओं को संकुल प्रभारी द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया ।
गुरुवार को धनोरी न्याय पंचायत में शेक्षिक एवं खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीण क्षेत्र के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता की शुरुआत संकुल प्रभारी शहाबुद्दीन द्वारा हरी झंडी दिखाकर की गई।
इस दौरान सौ मीटर दौड़ में बालक वर्ग में जालफ नगला के सुलेमान प्रथम मधुपुरी का अनस दूसरे स्थान पर रहे । 200 मीटर की दौड़ में लखीमपुर का अंकित प्रथम मधुपुरी का अंश दूसरे स्थान पर रहे ।बालिका वर्ग सौ मीटर दौड़ में रुस्तम नगर की अक्शा लखीमपुर की महक दूसरे स्थान पर रही। 200 मीटर में लखीमपुर की संजना प्रथम मधुपुरी की शिफा दूसरे स्थान पर रही ।जूनियर स्तर बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में सिमरन प्रथम सना दूसरे स्थान पर रही।
200 मीटर दौड़ में शिवनगर की काशिफ़ा प्रथम स्वार की गुलनाज दूसरे स्थान पर रही। खो खो में शिवनगर असालत पुर के बच्चे प्रथम कब्बडी में लखीमपुर के छात्र छात्राएं प्रथम रही। विजेताओं व टीमों को संकुल प्रभारी शहाबुद्दीन ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर शिक्षक नजाकत अली, प्रेम बाबू सैनी, मीना बेबी, मनोज कुमार, रोहित शर्मा, विक्रम सिंह,फरजंद अली, विशाल कनोजिया, कदीर अंसारी आदि मौजूद रहे ।