फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलेक्ट्रिक बसों पर आपति नहीं, टैक्सी आपरेटरों को मिले परमिट

विज्ञापन
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक बसों पर आपत्ति नहीं, टैक्सी ऑपरेटरों को मिले परमिट
विज्ञापन

अमर उजाला से बातचीत में नवनिर्वाचित प्रधान गुप्त का खुलासा
इलेक्ट्रिक बस को लेकर यूनियन के विरोध पर प्रदेश सरकार भी थी बैकफुट पर
कहा, बेेवजह हड़ताल कर सड़क नहीं रोकेगी टैक्सी यूनियन
अमर उजाला ब्यूरो
मनाली (कुल्लू)। टैक्सी यूनियन मनाली के नवनिर्वाचित प्रधान गुप्त राम ने इलेक्ट्रिक बसों को लेकर चल रहे खींचतान पर विराम लगाने के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक बसों पर आपत्ति नहीं है। बशर्ते कि टैक्सी ऑपरेटरों को हर हाल में रोहतांग जाने के लिए परमिट मिलते रहे हैं। इलेक्ट्रिक बस संचालन को लेकर यूनियन के विरोध पर प्रदेश सरकार भी बैकफुट पर है। हालांकि अब मामला शांत होता नजर आ रहा है।
‘अमर उजाला’ से बातचीत में नवनिर्वाचित प्रधान गुप्त राम ने कहा कि रोहतांग जाने वाली गाड़ियों के ऑनलाइन परमिशन देशभर में मिलने के बजाए एसडीएम कार्यालय, होटल एसोसिएशन कार्यालय या टैक्सी यूनियन के ऑफिस से मिलने चाहिए। जिससे मनाली के लोगों की आजीविका प्रभावित न हो। कुल 1200 परमिशन में से 400 प्राइवेट वाहनों और आठ सौ परमिट मनाली के टैक्सी चालकों को ही मिले। रोहतांग परमिट मिलने की सूरत में टैक्सी चालकों द्वारा सैलानियों से टैक्सी चालकों की ओवर चार्जिंग को रोका जाएगा। लापरवाह टैक्सी चालकों का यूनियन कोई बचाव नहीं करेगी। रोहतांग के लिए इलेक्ट्रिक बसों को चलाए जाने पर उन्हें कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन टैक्सी चालकों को रोहतांग परमिट हर हाल में मिलता रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बैरियर गुलाबा के बजाए मढ़ी में लगना चाहिए। मनाली के बजाए बाहर की यूनियन की गाड़ियों को मनाली में धंधा करने की प्रथा को बंद करने की बात कही। यूनियन के पास पैसे की व्यवस्था होने पर वशिष्ठ और ढुंगरी में शौचालय की व्यवस्था करेगी। यूनियन बेवजह हड़ताल कर सड़क को नहीं रोका जाएगा। वह शासन-प्रशासन के साथ तालमेल बिठाकर काम करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें