फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में एचआरटीसी की 56 बसें देगी सेवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव में एचआरटीसी की 56 बसें देंगी सेवाएं
विज्ञापन

जिला में करीब दो दर्जन बस रूट होंगे प्रभावित
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। विस चुनावों के चलते कुल्लू जिला की जनता को परेशान होना पड़ेगा। मंगलवार सात नवंबर को एचआरटीसी कुल्लू की 56 बसें चुनाव ड्यूटी में लगे करीब ढाई हजार अधिकारियों व कर्मचारियों को पोलिंग स्टेशनों पर पहुंचाने के लिए लगाई गई हैं। ऐसे में कुल्लू, बंजार और मनाली में करीब दो दर्जन बस रूट प्रभावित होंगे। स्कूल-कालेज व ग्रामीण लोगों को खासा परेशान होना पड़ेगा।
विज्ञापन

विस चुनावों के लिए एचआरटीसी कुल्लू ने विस कुल्लू में 19 बसों को लगाया है। जबकि मनाली व बंजार में क्रमश: 16-16 बसें चलेंगी। आरएम कुल्लू योग राज ठाकुर ने कहा कि मंगलवार को 56 बसें चुनावों में तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को उनके पोलिंग स्टेशनों तक छोड़ने के लिए भेजी जाएंगी। उधर, सोमवार को कुल्लू जिला के सभी विधान सभा क्षेत्र सदर कुल्लू, बंजार, मनाली व आनी में अंतिम चरण की रिहर्सल करवाई गई। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी कुल्लू युनूस ने कहा कि मंगलवार को सभी पोलिंग पार्टियों को उनके स्टेशनों के लिए रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें