फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षुओं ने पेश किया शास्त्रीय गायन व नृत्य

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिला कुल्लू की सूत्रधार कला संगम संस्था ने हर वर्ष की तरह इस बार भी गुरू पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया। शुक्रवार शाम को सूत्रधार संगीत अकादमी के माध्यम से देवसदन कुल्लू के सभागार में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। संस्था अध्यक्ष दिनेश सेन ने बताया कि सूत्रधार संगीत अकादमी के प्रशिक्षुओं की ओर से अपने गुरू पंडित विद्यासागर शर्मा के सम्मान में रखा गया था। इस मौके पर प्रतिभागियों ने शास्त्रीय गायन, वादन और नृत्य की प्रस्तुतियां दीं। सरस्वती वंदना से हुए कार्यक्रम की शुरूआत की गई। इस अवसर पर नप कुल्लू की अध्यक्षा बिमला महंत ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। वहीं मंडी संसदीय क्षेत्र के युकां महासचिव करुण विराट महंत विशेष अतिथि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

वहीं प्रशिक्षुओं की ओर से एक से बढ़कर एक बेहतरीन प्रस्तुतियां दी गईं। रंजना, चंपा, शैलजा, मधु, आशा, सुकन्या, बुलबुल, काव्या, चारिसा, रागिनी, निर्मला, अभिनंदन, सुनील, लक्ष्मी, विनोद, निखिल, लिकिषा, वानी, अनन्या, शारवी, वंशिका, नव्या, ईशा, सृष्टि, संजना, तमन्ना, ओजस्वी, जाह्नवी, अंकुश, मोहित, रजनीश, ट्विंकल, जीवन, वर्षा, शिल्पा, पल्लवी, सिमर, गोबिंद, राधिका, तनुजा, कृतिका, रुबानी, निशांत, शुम्भ्रा, सुलभ, कुनाल, प्रो दीपक, अमित महंत, लाल सिंह तथा पंडित विद्यासागर शर्मा आदि कलाकारों ने अपने गायन, नृत्य और वादन से सभागार में बैठे सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बाद में सूत्रधार संगीत अकादमी के प्रक्षिशुओं की ओर से अपने गुरू पंडित विद्या सागर शर्मा, अध्यक्ष दिनेश सेन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष यनिंद्र कपूर, उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, महासचिव सुंदर श्याम महंत, वित्त सचिव विजय गोयल, डॉ सूरत ठाकुर, प्रो दीपक गौतम, प्रो राजेंद्र प्रसाद तथा जितेंद्र ठाकुर को सम्मानित किया गया। इस मौके पर संस्था के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें