फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: जमा दो की परीक्षा में बैठे 5533 विद्यार्थ

Fri, 01 Mar 2024 06:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू जिले में 272 केंद्रों में सुबह के सत्र में ली गई बोर्ड परीक्षा
विज्ञापन

आधा घंटा पहले ही परीक्षा केंद्रों में पहुंच गए थे विद्यार्थी
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले के 272 परीक्षा केंद्रों में प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की जमा दो कक्षा की वार्षिक परीक्षा करवाई गई। कुल्लू जिले में जमा दो अंग्रेजी विषय का पेपर 5,533 विद्यार्थियों ने दिया। 171 केंद्र सरकारी स्कूलों जबकि 101 सेंटर निजी स्कूलों में बनाए गए थे। कड़ाके की ठंड के बीच सीसीटीवी की निगरानी में कुल्लू में जमा दो के विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन

परीक्षा समाप्त होने के बाद विद्यार्थियों में उत्साह देखने को मिला। जमा दो कक्षा का शुक्रवार को पहला पेपर अंग्रेजी विषय का था। परीक्षा केंद्रों में सुबह 8:15 बजे ही विद्यार्थी पहुंच गए थे। विद्यार्थियों के बैठने का सिटिंग प्लान नोटिस बोर्ड पर प्रबंधन ने लगाया था। बच्चों ने सबसे पहले अपने रोल नंबर नोटिस बोर्ड पर चेक किए, फिर परीक्षा हॉल में जाकर बैठे। सुबह 8:45 बजे पर परीक्षा शुरू हुई, जो दोपहर 12:00 बजे समाप्त हुई। विभिन्न केंद्रों में परीक्षा सुचारु रूप से करवाने के लिए शिक्षा बोर्ड की ओर से अध्यापकों की ड्यूटी लगाई गई हैं। कुल्लू शहर में शहीद बालकृष्ण वरिष्ठ माध्यमिक छात्र स्कूल ढालपुर में दोपहर 12:00 बजे जब बच्चे परीक्षा देकर बाहर निकले तो उनके चेहरों पर उत्साह देखने को मिला। बोर्ड परीक्षा में नकल पर शिकंजा कसने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से फ्लाइंग स्क्वायड का गठन किया गया है। एसडीएम सदर विकास शुक्ला ने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं के दौरान परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें