कुल्लू। जिला रेडक्राॅस कुल्लू के एकीकृत नशा निवारण एवं पुनर्वास केंद्र ने शुक्रवार को शलिंगचा पंचायत में जागरूकता शिविर लगाया। इस दौरान लोगों और युवाओं को नशा निवारण के बारे में जानकारी दी। केंद्र की डाॅ. अपूर्वा ठाकुर ने कहा कि नशा एक बीमारी है। इससे बचने के लिए इसके दुष्प्रभावों के बारे में जानना होगा। नशे की गिरफ्त में आए युवक-युवतियों का इलाज संभव है। नशा निवारण केंद्र में लाया जाए तथा विभिन्न प्रकार के औषधियां एवं उपचार से उन्हें नशे की लत से बाहर निकाला जा सकता है। परियोजना समन्वयक अनीता ठाकुर ने कहा कि भुंतर स्थित नशा मुक्ति केंद्र में मरीज का उपचार बाह्य रोगी या आवासीय रोगी के रूप में होता है। इस मौके पर पंचायत प्रधान के साथ आंगनबाड़ी और आशा वर्कर भी उपस्थित रहीं। संवाद