परियोजना प्रमुख प्रकाश चंद ने किया प्लांट का उद्घाटन
परियोजना के अधिकारियों और कर्मचारियों को मिलेगाी सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
सैंज (कुल्लू)। पार्वती पावर स्टेशन की आवासीय कॉलोनी सपांगनी में 55 लाख रुपये के बजट से सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनकर तैयार हो गया है। बुधवार को परियोजना प्रमुख प्रकाश चंद ने सीवरेज प्लांट का उद्घाटन किया। इससे परियोजना के अधिकारियों और कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।
बताया कि सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का लक्ष्य पानी में मौजूद ठोस कार्बनिक पदार्थ, बैक्टीरिया और अन्य दूषित पदार्थों को हटाना है। यह एक ऐसी सुविधा है जहां घरेलू, व्यवसायिक और औद्योगिक स्रोतों से निकलने वाले अपशिष्ट जल को साफ किया जाता है और वातावरण साफ-सुथरा रहता है।
कहा कि यह आधुनिक किस्म का सीवरेज प्लांट है। कंपनी के निदेशक संजीव कुमार चौधरी ने बताया कि सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट प्रक्रिया के दौरान उत्पन्न होने वाले कीचड़ का भी प्रबंधन करता है जिसे अकसर खाद या अन्य उपयोगों के लिए संसाधित किया जाता है। इस मौके पर पार्वती पावर स्टेशन के नवनियुक्त महाप्रबंधक प्रभारी सुधीर कुमार नेगी, महाप्रबंधक कविराज नायक, ग्रुप सीनियर मैनेजर जीटीएस राजू, वरिष्ठ प्रबंधक महेंद्र कुंद्रा, वरिष्ठ प्रबंधक राजू राम, कंपनी के इंजीनियर परवेज मलिक मौजूद रहे।