उपायुक्त से मिले संघर्ष समिति के पदाधिकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। बिजली महादेव रोपवे संघर्ष समिति के पदाधिकारी बुधवार को उपायुक्त तोरुल एस रवीश से मिले। समिति ने आग्रह किया कि प्रशासन विभिन्न संगठनों की ओर से किए जा रहे विरोध को लेकर केंद्र सरकार को अवगत करवाएं।
पूर्व एचपीएमसी उपाध्यक्ष राम सिंह ने कहा कि 25 जुलाई को कुल्लू और मंडी में लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया था। रोपवे को रद्द किया जाए। कुल्लू ही नहीं बल्कि प्रदेश की जनता बिजली महादेव रोपवे का विरोध कर रही है। देवी-देवता भी गूर के माध्यम से निर्देश दे रहे हैं कि बिजली महादेव की भूमि से छेड़छाड़ न की जाए। रोपवे का विरोध जारी रहेगा। बिजली महादेव रोपवे को किसी भी कीमत पर लगने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि समिति के पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से जल्द मुलाकात करेगा। संवाद