फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवंतिका राठौर को बेस्ट खिलाड़ी का खिताब

विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बंजार (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कलवारी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में बतौर मुख्यातिथि सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य प्रताप सिंह चौहान ने शिरकत की। स्कूल के प्रधानाचार्य सुरेंद्र परमार ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
विज्ञापन

दलीप कुमार को सर्वश्रेष्ठ छात्र तथा अक्षिता ठाकुर को सर्वश्रेष्ठ छात्रा के पुरस्कार से नवाजा गया। अवंतिका राठौर और दिनेश ठाकुर को श्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार से पुरस्कृत किया। नेहरू हाउस को बेस्ट हाउस, दिलीप कुमार को बेस्ट लीडर तथा जितेंद्र ठाकुर बेस्ट स्वयंसेवी के पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। मुख्यातिथि ने शैक्षणिक गतिविधि के लिए सोनू, दिनेश, रिचा ठाकुर, जितेंद्र ठाकुर, विपाशा, वंशिका राजपूत, निकी शर्मा, निहारिका, पुष्कर, अक्षिता, संजना, सिमरन शर्मा व दलीप को सम्मानित किया गया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना पेश की। इसके बाद विद्यार्थियों ने कथक नृत्य, समूह गान, कुल्लवी नाटी, एकल गान के साथ नाटक की प्रस्तुति से नशे के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य सुरेंद्र परमार ने सालाना रिपोर्ट पढ़कर सुनाई। इस दौरान स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष खेम चंद, कलवारी पंचायत के प्रधान गणदेव मियां, उप प्रधान भूपेंद्र चौहान, पूर्व उप प्रधान मोहर सिंह, राठौर, सेवानिवृत्त अध्यापक जगवीर सिंह मियां, चुनी लाल तथा मोहर सिंह के साथ कई अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें