फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस हजार के लालच में आया टैक्सी चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। ऊझी घाटी के 15 मील के पास करीब डेढ़ किलोग्राम चरस के साथ पकड़ा गया टैक्सी चालक दस हजार रुपये के लालच में आ गया था। हालांकि टैक्सी चालक को मनाली बस अड्डे के पास किसी अज्ञात व्यक्ति ने चरस को शिमला ले जाने का लालच दिया था। पुलिस पूछताछ में चरस के साथ पकड़े टैक्सी चालक ने यह खुलासा किया है। उसने बताया कि वह मनाली से शिमला जा रहा था। इस दौरान एक शख्स आया और उसे चरस को एक बैग दिया। कहा कि शिमला में एक व्यक्ति आएगा और बैग ले जाएगा। इसकी एवज में उन्हें दस हजार रुपये मिलेंगे। पुलिस ने कागजी प्रक्रिया को पूरा करने के बाद शनिवार को आरोपी मनाली कोर्ट में पेश किया, जहां उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। 15 मील के पास ही एक अन्य एनडीपीएस एक्ट के मामले के आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। एसपी कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें