फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक बंदी के दिन दुकान खोलने को लेकर दो दुकानदार आपस मे भिड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार। शुक्रवार को साप्ताहिक बंदी के दौरान दो दुकानदारों के बीच उपजा विवाद तूल पकड़ गया । एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के दुकानदार को घेरकर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इस दौरान दुकानदार सहित उसका साथी घायल हो गए। पुलिस को देखकर मारपीट कर रहे लोग फरार हो गए। घायल दुकानदार की ओर से चार लोगों को नामजद कर तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को साप्ताहिक बंदी के दौरान रेडीमेड की दुकान खोलने को लेकर तहसील क्षेत्र के गांव मुकरमपुर निवासी दुकानदार लईक अहमद एवं गांव मठखूंन्ना निवासी शान के बीच गाली गलौच हुई थी ।जिस पर मौके पर मौजूद दुकानदारों द्वारा बीच बचाव करा दिया गया था,आरोप है कि शनिवार को अपनी दुकान खोलने अपने एक साथी के साथ खोलने आ रहा था कि इस दौरान शान व उसके अन्य साथियों ने दुकानदार लइक व उसके साथी को घेर लिया और जमकर दौड़ा दौड़ा कर पीटा। कोतवाली गेट के बाहर हो रही मारपीट की सूचना जैसे ही पुलिस को लगी वह मौके पर पहुंच गई ।जिसे देख मारपीट कर रहे लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घायल दुकानदार लइक व उसके साथी को ऊपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने घायल दुकानदार लईक अहमद की ओर से गांव मठखूंन्ना निवासी दुकानदार शान,शालिम, नोगजा निवासी भट्टू हिफजे अली के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें