फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समयावधि में तैयार करें मनाली का अत्याधुनिक बस स्टैंड

विज्ञापन
विज्ञापन
तय समय अवधि में तैयार करें
विज्ञापन

मनाली का अत्याधुनिक बस स्टैंड
सीएम जयराम ठाकुर ने अधिकारियों को दिए निर्देश
करोड़ों की विकास परियोजनाओं की आधारशिला एवं उद्घाटन
अमर उजाला ब्यूरो
मनाली (कुल्लू)। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रविवार को मनाली में नए बस अड्डे की आधारशिला रखी। उन्होंने कहा कि पर्यटकों और आम जनता को सर्वोत्तम सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए पीपीपी मोड पर मनाली में अत्याधुनिक अंतरराज्य बस अड्डे का निर्माण किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस परियोजना के लिए शीघ्र आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा करें, जिससे इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर काम शुरू हो सके। यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि मनाली बस स्टैंड राज्य के सबसे बेहतर बस अड्डों में एक हो, इस समय मनाली राज्य के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में एक है, जहां हर वर्ष हजारों पर्यटक आते हैं। परियोजना निर्धारित समयावधि में पूरी होनी चाहिए। राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों को बेहतर सड़क सुविधा सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है। इससे पहले उन्होंने 3.20 करोड़ रुपये की लागत से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत एनएच-21 से गांव ब्रान के लिए सड़क की आधारशिला रखी। इस सड़क से क्षेत्र के लगभग चार पंचायतें लाभान्वित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने 397.30 लाख रुपये की लागत से मड़ी गड़हेरनी-पारशा शलीण तक सड़क के रखरखाव व मैटलिंग की नींव भी रखी। मुख्यमंत्री ने आलू मैदान के पास ग्रीन टैक्स बैरियर के उन्न्यन एवं सौंदर्यीकरण की नींव भी रखी। मुख्यमंत्री द्वारा मनाली में पांच करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले पुलिस स्टेशन भवन की आधारशिला रखी गई। उन्होंने तीन करोड़ की लागत से बनने वाले नेचर पार्क की ब्यास विहाल मनाली में आधारशिला रखी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें