फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली महादेव मंदिर की नई कमेटी ने संभाला कार्यभार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलवंत प्रधान और कुलदीप बने उप प्रधान
विज्ञापन

बिजली महादेव मंदिर की नई कमेटी ने संभाला कार्यभार
धार्ठ गांव में हुई आम सभा के दौरान चुनी कार्यकारिणी
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जिला कुल्लू के आराध्य देवता बिजली महादेव की नई मंदिर कमेटी ने बुधवार को कार्यभार संभाल लिया है। बिजली महादेव मंदिर कमेटी का 13 साल के बाद गठन किया गया है। अब बिजली महादेव मंदिर की आय-व्यय से लेकर अन्य कार्यों का हिसाब मंदिर की नई कमेटी देखेेगी।
खराहल के धार्ठ गांव में हुई आम सभा की बैठक में लोगों की सहमति से नई कमेटी का चुनाव हुआ है। जिसमें बलवंत सिंह को प्रधान बनाया गया है। कुलदीप ठाकुर उप प्रधान, कोषाध्यक्ष नीलचंद और सचिव की कमान हेमराज शर्मा को दी गई। सह सचिव चुन्नी लाल नेगी को चुना गया। इसके साथ ही बिजली महादेव रथ कमेटी में भी नए सदस्यों का चुनाव किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में बिजली महादेव के कारदार अमरनाथ नेगी ने कहा कि बुधवार को बिजली महादेव मंदिर की पुरानी कमेटी के सदस्य भारमुक्त हो गए। वहीं मंदिर की नई कमेटी ने कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने कहा कि मंदिर कमेटी का चयन करीब 13 सालों के बाद हुआ है। कमेटी में जो सदस्य चयनित हुए हैं, उन्हें आम सभा की बैठक में लोगों के द्वारा सर्वसहमति से चुना गया है। कारदार अमरनाथ नेगी ने कहा कि बिजली महादेव देवता कमेटी में भी बदलाव हुआ है। इसमें कुछ नए सदस्य शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें