फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलाकेंद्र में होगा हिमाचल नाट्य महोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
कलाकेंद्र में होगा हिमाचल नाट्य महोत्सव
विज्ञापन

23 से 28 मार्च तक होगा नाटकों का मंचन
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जिला मुख्यालय के ऐतिहासिक कलाकेंद्र में 23 से 28 मार्च तक हिमाचल के उत्कृष्ट रंगकर्मी अपने नाटकों का मंचन करेंगे। उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला, भाषा एवं संस्कृति विभाग तथा संस्कार भारती कुल्लू के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किए जाने वाले इस छह दिवसीय हिमाचल नाट्य महोत्सव चुनिंदा छह नाटकों का मंचन किया जाएगा।
विज्ञापन

हर दिन एक नाटक का मंचन किया जाएगा। उत्सव के सफल आयोजन के लिए संस्कार भारती कुल्लू की कार्यकारिणी ने अध्यक्ष डॉ सूरत ठाकुर के अध्यक्षता में शुक्रवार को एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यकारी अध्यक्ष महेश शर्मा, मंत्री संजीव भारद्वाज, उपाध्यक्ष बलदेव ठाकुर, कोषाध्यक्ष रूप सिंह ठाकुर, विनय शर्मा, संगीत प्रमुख पंडित विद्या सागर तथा नाट्य विधा प्रमुख केहर सिंह ठाकुर ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें