फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: ट्रैवल एजेंसी के कार्यालय से 4.75 लाख चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली। शहर के ओल्ड मनाली क्षेत्र स्थित एक ट्रैवल एजेंसी से करीब पौने पांच लाख रुपये की चोरी का मामला सामने आया है। आरोप है कि एजेंसी का कर्मचारी ही कैश बॉक्स से 4.75 लाख रुपये लेकर भाग गया। घटना 25 जुलाई की है, जबकि एजेंसी संचालक ने 29 जुलाई को पुलिस थाना मनाली में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में टीएलए एडवेंचर टूर एंड ट्रैवल (ओल्ड मनाली) के संचालक राम कुमार अग्रवाल ने कहा है कि ग्राहकों की बुकिंग से प्राप्त 4,75,200 रुपये एजेंसी के कैश बॉक्स में रखे गए थे। 25 जुलाई की सुबह जब उसने कार्यालय खोला तो कैश बॉक्स खुला मिला। उसमें रखी पूरी नकदी गायब थी। एजेंसी का कर्मचारी किशन प्रसन्न भी उसी रात से गायब है। 24 जुलाई की रात को वह कार्यालय में ही रुका हुआ था। उसने आशंका जताई है कि वही नकदी लेकर भाग गया है।
शिकायत मिलने पर पुलिस थाना मनाली में भारतीय न्याय संहिता की धारा 306 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। डीएसपी केडी शर्मा ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आरोपी की तलाश की जा रही है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें