फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणधीन फोरलेन बाईपास से भेजे जाएंगे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली में ट्रैफिक की समस्या से निपटने के लिए फोरलेन होकर वाहनों को भेजकर यातायात सुचारु किया जा रहा है। फोरलेन के कार्य के चलते मनाली में ट्रैफिक की समस्या विकराल रूप ले रही है। इससे निपटने के लिए पुलिस ने ट्रायल शुरू कर दिया है। इसके तहत मनाली ट्रैफिक पुलिस की ओर से निर्माणाधीन मनाली बाईपास होकर एकतरफा छोटे-बड़े वाहनों को भेजा जा रहा है, जिससे मनाली में ट्रैफिक की समस्या से निपटा जा रहा है।
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस में तैनात एएसआई रमेश शर्मा ने कहा कि मनाली में चलाए गए फोरलेन के कार्य के चलते यातायात समस्या विकराल रूप ले रही थी। इसको देखते हुए उन्होंने मनाली के निर्माणधीन बाईपास जो भूतनाथ होकर ओखी रा गलू को निकलता है, से वाहनों को भेजना शुक्रवार से शुरू कर दिया है। इसके तुरंत बाद मनाली को यातायात की समस्या से निजात मिली है। एसपी कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि मनाली में यातायात की समस्या से निपटने के लिए उन्होंने वीरवार को मनाली में सभी संगठनों के साथ बैठक की थी। शुक्रवार को ट्रायल के तौर पर वाहन एक ओर से भेजने शुरू किए गए हैं। अगर ट्रायल सफल रहा तो तो रेगुलर वाहनों को यहीं से भेजा जाएगा। वह स्वयं इसका दौरा भी कर चुकी हैं। उन्होंने कहा कि इस बारे में प्रशासन और एनएचएआई के अधिकारियों से बात की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें