फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाली होटलियर एसोसिएशन के बैंक खाते बहाल

विज्ञापन
100 का नोट
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मनाली (कुल्लू)। होटलियर एसोसिएशन मनाली के बैंक खाते सील करने के आदेशों को प्रशासन ने रद्द कर दिया है। एसडीएम मनाली ने जांच के बाद यह निर्णय लिया है। अब मनाली होटलियर एसोसिएशन अपने बैंक खातों का प्रयोग कर सकती है।
विज्ञापन

पिछले दिनों मनाली होटलियर के चुनाव में प्रधान पद के एक प्रत्याशी बुद्धि प्रकाश की ओर से अनियमितताओं का आरोप लगाया गया था। इस संदर्भ में उपायुक्त कुल्लू को एक ज्ञापन सौंप कर जांच का आग्रह किया था। इसका संज्ञान लेते हुए उपायुक्त यूनुस की ओर से एसडीएम मनाली रमन घरसंगी को मामले की जांच के निर्देश दिए गए। एसडीएम मनाली ने तत्काल जांच आरंभ करते हुए छह नवंबर को मनाली होटलियर एसोसिएशन के सारे बैंक खाते सील करने के निर्देश दिए। जांच होने तक किसी तरह के लेन-देन पर रोक लगा दी थी। लेकिन अब एसडीएम मनाली की ओर से बैंक खाता बहाल होने के संबंध में होटल एसोसिएशन को पत्र भेजा है। इसमें कहा गया है कि एसडीएम कार्यालय की ओर से जांच में पाया गया कि बुद्धि प्रकाश ने वर्तमान होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों की ओर से लेन-देन पर किसी तरह की धांधली या गबन का शक जाहिर नहीं किया है। ऐसे में पूर्व में दिए गए बैंक खाते सील करने के आदेशों को रद्द किया जाता है। मनाली होटलियर एसोसिएशन के प्रधान अनूप राम और पदाधिकारियों ने एसडीएम मनाली के आदेश का स्वागत किया है। साथ ही इस पर खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें