फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंजार में उमड़ा आस्था का सैलाब, देवालय पड़े सूने

विज्ञापन
विज्ञापन
बंजार में उमड़ा आस्था का
विज्ञापन

सैलाब, देवालय पड़े सूने
आशीर्वाद और कष्टों के निवारण के लिए पहुंच रहे श्रद्घालु
अमर उजाला ब्यूरो
बंजार (कुल्लू)। जिला स्तरीय बंजार मेले में घाटी के करीब डेढ़ दर्जन देवी-देवता शिरकत कर रहे हैं। देवी-देवता इन दिनों अस्थायी शिविरों में डेरा डाले हुए हैं। वहीं देवालय सूने पड़े हुए हैं। देवी-देवताओं के आशीर्वाद के लिए रोजाना बंजार में आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। दर्शनों के लिए के लिए घाटी से दूर दूर से यहां पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

पांच दिवसीय जिला स्तरीय बंजार मेले के दौरान बंजार में माहौल देवमयी हो गया है। सोने-चांदी के जड़े देव रथों में सवार होकर देवी-देवता की शोभा यात्रा भी निकल रही है। इस दौरान देवी-देवताओं का अद्भुत मिलन भी हो रहा है। जिसे देखने के लिए पर्यटक भी आतुर हैं। देव मिलन को पर्यटक अपने कैमरों में कैद कर हैं। घाटी के अधिष्ठाता देवता शृंगा ऋषि के दर्शनों के लिए भीड़ उमड़ रही है। अस्थायी शिविरों में सुबह शाम देवी-देवताओं की विधिवत पूजा अर्चना की जा रही है। देवता लक्ष्मी नारायण पुझारी बाहू के अस्थायी शिविर के पास हारियानों की ओर से प्रस्तुत नाटी ने मेले की पुरानी संस्कृति को चार चांद लगा दिए। शृंगा ऋषि देवता के पुजारी मोहर सिंह शर्मा और कारदार वीरेंद्र कुमार ने बताया कि आराध्य देवता शृंगा ऋषि के दरबार में आशीर्वाद के लिए श्रद्घालुओं का तांता लग रहा है। भक्त अपने कष्टों को दूर करने के लिए भी देवता के अस्थायी शिविर में पहुंच रहे हैं। इन दिनों देवालय सूने पड़ गए हैं। ऐसे में सभी भक्त अस्थायी शिविरों में दर्शनों के लिए आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें