फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मेडिकल बोर्ड में 40 दिव्यांगों ने करवाई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के जिला दिव्यांगता पुनर्वास केंद्र (डीडीआरसी) में शनिवार को मेडिकल बोर्ड का आयोजन किया। इसमें अस्पताल के 12 विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दिव्यांगों की पात्रता की जांच की। मेडिकल बोर्ड में 40 दिव्यांग शामिल हुए। हालांकि इस बार यह संख्या पिछले मेडिकल बोर्ड के मुकाबले कम रही।
विज्ञापन

स्वास्थ्य खंड जरी, बंजार, नग्गर, आनी और निरमंड से 27 जुलाई को आयोजित मेडिकल बोर्ड में 72 दिव्यांग शामिल हुए थे। भारी बारिश और सड़कें अवरुद्ध होने की वजह से संख्या कम हो गई। दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिले, इसके लिए शनिवार को मेडिकल बोर्ड में अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दिव्यांगजनों की पात्रता की जांच की।
जांच और सत्यापन के बाद दिव्यांगता प्रमाण पत्र के लिए पात्र दिव्यांगजनों को चयनित किया गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नरेश चंद ने कहा कि दिव्यांगों को सुविधा प्रदान करने और उनके दिव्यांगता प्रमाणपत्र बनाने के लिए मेडिकल बोर्ड का आयोजन किया गया। कहा कि तीन अगस्त को 40 दिव्यांगों का मेडिकल बोर्ड में पंजीकरण किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें