लाहौल के केलांग में आयोजित आइस हॉकी प्रतियोगिता के दौरान बर्फ के बीच डांस करते कलाकार।-लोक संपर
उपायुक्त तोरुल बोलीं- राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता करवाने के किए जाएंगे प्रयास
सैलानियों, पर्यटन कारोबारियों से सोलंगनाला की सुंदरता बनाए रखने की अपील
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। सोलंगनाला को शीतकालीन खेलों का हब बनाया जाएगा। इस ढलान पर राष्ट्रीय स्तर के शीतकालीन खेलाें के आयोजन को लेकर प्रशासन हरसंभव प्रयास करेगा।
सोलंगनाला को कुदरत ने चार चांद लगाए हैं। यह बात उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने कही। उपायुक्त राज्य स्तरीय स्की एंड स्नोबोर्ड प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि विजेताओं को सम्मानित करने से पहले संबोधित कर रही थीं।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2012 में यहां राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता हुई है। अब सुविधाओं में भी इजाफा हुआ है। शीतकालीन खेलों से जुड़ीं तमाम एसोसिएशनों के साथ मिलकर इसकी बेहतरी के लिए प्रयास किए जाएंगे। सोलंगनाला में तमाम मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं। अब स्नो बीटर मशीन भी आ गई है। स्की लिफ्ट को बेहतर बनाने के प्रयास किए जाएंगे। यह लिफ्ट स्की स्पर्धा के शुरुआती पॉइंट तक बनाने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए हिमाचल विंटर गेम्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने पर्यटकों और सभी पर्यटन कारोबारियों से सोलंगनाला की सुंदरता को बनाए रखने के लिए कार्य करने की अपील की। उन्होंने विशेष अपील की कि सफाई का खास ध्यान रखें। गंदगी न फैलाएं। इस अवसर पर एसडीएम रमण कुमार शर्मा, डीएसपी केडी शर्मा, जिला पर्यटन अधिकारी रोहित शर्मा, स्की एंड स्नो बोर्ड एसोसिएशन के महासचिव रूप चंद नेगी भी मौजूद रहे।