फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनार और प्लम के 350 पेड़ जले

विज्ञापन
पचेहू गांव में बगीचे में लगी आग को बुझाता दमकल विभाग का कर्मचारी। -संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। जिला कुल्लू में आगजनी की घटनाएं कम होने के बजाय लगातार बढ़ रही हैं। जंगलों के साथ अब बागवानों के बगीचे भी आग की चपेट में आने लगे हैं। भुंतर तहसील के अंतर्गत आने वाले पचेहू गांव में मंगलवार दोपहर को तीन बगीचों में अचानक आग भड़क गई, जिससे अनार और प्लम के 350 पेड़ जल गए।
विज्ञापन

आगजनी की इस घटना में तीन बागवानों को डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। जानकारी के मुताबिक पचेहू गांव में दोपहर 3:15 बजे अचानक विपिन शर्मा, भवानी चंद और पूर्वा देवी के बगीचे में आग लगी। आग लगने की सूचना ग्रामीणों ने दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही विभागीय टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। हालांकि बगीचों में लगी आग के कारण गांव में अफरातफरी का माहौल रहा। वर्षों की मेहनत को आग में जलता देख परेशान बहुत मायूस हो गए थे। इस संबंध में लीडिंग फायर मेन सरनपत बिष्ट ने कहा कि दोपहर बाद पचेहू गांव में बगीचों में आग लगी है। आग लगने के कारण विपिन शर्मा के 200, भवानी चंद के 100 तथा पूूर्वा देवी के 50 अनार और प्लम के पेड़ जले हैं। उन्होंने कहा कि साथ लगते बगीचों को आग की भेंट चढ़ने से बचाया गया है। आगजनी की इस घटना में डेढ़ लाख का नुकसान बागवानों को हुआ है। कहा कि करीब 20 लाख की संपत्ति को बचाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें