फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार माफ करें हिमाचल के किसानों का कर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बंजार (कुल्लू)। बंजार कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक में कुल सात मदों पर चर्चा की गई तथा सर्वसहमति से प्रस्ताव पारित करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा गया है। प्रस्ताव में बंजार विस क्षेत्र के उन हजारों किसानों-बागवानों की ओर से बैंकों से लिए गए कृषि ऋण को यूपीए सरकार की तर्ज पर माफ करने की मांग की गई है। बैठक उपमंडल मुख्यालय बंजार के दवाला में हुई। जिसकी अध्यक्षता बीसीसी बंजार के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने की।
विज्ञापन

इस अवसर पर बंजार कांग्रेस ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर केंद्र सरकार समय रहते प्रदेश के किसानों और बागवानों के ऋण को माफ करने की दिशा में ठोस फैसला नहीं लेती तो कांग्रेस किसान विरोधी, बागवान विरोधी फैसले के खिलाफ जागरण अभियान शुरू कर धरना प्रदर्शन करेगी।
इस दौरान मंडी संसदीय क्षेत्र युवा कांग्रेस के अध्यक्ष आदित्य विक्रम सिंह, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव राम सिंह मियां, अधिवक्ता दुष्यंत ठाकुर, पूर्व जिला परिषद सदस्य दिलीप बिष्ट, पूर्व पंचायत समिति उपाध्यक्ष गोविंद ठाकुर, मोती राम पालसरा, टीसी महंत, महेश शर्मा, पूर्व अध्यक्ष देवी सिंह पाल, हिम बुनकर के चेयरमैन टहल सिंह राणा, पूर्व पंचायत समिति बंजार के अध्यक्ष चंद्र वल्लभ नेगी, समिति सदस्य मीरा देवी, जीत राम, बली राम, प्रधान मान सिंह, बीना भारती, बीना देवी, अनुज सूद तथा उपप्रधान ठेवा राम आदि ने कहा कि केंद्र की यूपीए सरकार ने 72 हजार करोड़ का ऋण माफ किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें