फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सोयल पंचायत के जंजला जंगल में रोपे 300 पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञान विज्ञान समिति ने सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर किया पौधरोपण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरिपुर/नग्गर (कुल्लू)। हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति की नग्गर खंड इकाई ने पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय सामाजिक संगठनों के सहयोग से पंचायत सोयल के चंजला जंगल में पौधरोपण अभियान चलाया। अभियान के दौरान पंचायत सदस्यों और जागृति महिला मंडल सोयल-2 के सहयोग से पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से देवदार और खनौर के 300 पौधे लगाए गए।
समिति की सचिव चेतना ने बताया कि सोयल पंचायत और जागृति महिला मंडल पर्यावरण संरक्षण के लिए हमेशा सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में इस माह 500 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस अवसर पर हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति के राज्य उपाध्यक्ष डॉ. आरके शर्मा, जिला सचिव हीरा लाल और कोषाध्यक्ष धनीराम ने पौधरोपण अभियान में शामिल सभी लोगों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से समिति की सदस्यता लेकर पर्यावरण संरक्षण के अभियान से जुड़ने का आह्वान भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान में ग्राम पंचायत सोयल की प्रधान नीमा देवी, उपप्रधान मेहर चंद, जागृति महिला मंडल की प्रधान गुवित्रा, सचिव प्रेमा देवी, कोषाध्यक्ष कमला देवी सहित अन्य सदस्यों ने भी भाग लिया। सभी ने लगाए गए पौधों की देखभाल और संरक्षण का संकल्प भी लिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें