फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: एमएसएमई उद्यमियों को बाजार में आगे बढ़ने के मिले गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू में आयोजित कार्यशाला में 50 से अधिक उद्यमियों ने लिया भाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। उद्योग विभाग हिमाचल प्रदेश की ओर से संचालित रैंप कार्यक्रम के तहत सोमवार को कुल्लू में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता बढ़ाने और बाजार तक उनकी पहुंच मजबूत करने के उद्देश्य से कार्यशाला आयोजित की गई। जिला उद्योग केंद्र कुल्लू की प्रबंधक परवीन लता ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यशाला में बिजनेस प्लानिंग, जेम एवं सीपीपी पोर्टल तथा बाजार में टिकाऊ विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों ने जानकारी दी। इसमें करीब 50 एमएसएमई उद्यमियों, स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों, शिल्पकारों और अन्य हितधारकों ने भाग लिया। पहले सत्र में डॉ. मनीष सूद ने व्यवसाय योजना तैयार करने, वित्तीय प्रबंधन, लागत नियंत्रण और नए बाजारों की पहचान जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर जानकारी दी। दूसरे सत्र में अविनाश शर्मा ने जेम एवं सीपीपी पोर्टल पर पंजीकरण, सरकारी खरीद प्रक्रिया, ई-टेंडरिंग तथा एमएसएमई के लिए उपलब्ध सुविधाओं के बारे में बताया। रैंप टीम के संजय ने कई उद्यमियों का मौके पर ही जेम पोर्टल पर पंजीकरण कर तकनीकी सहायता प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे सत्र में डॉ. मनीष सूद ने ब्रांडिंग, गुणवत्ता मानकों, ग्राहक प्रतिधारण और दीर्घकालिक बाजार रणनीतियों पर चर्चा की। जिला उद्योग केंद्र की प्रबंधक परवीन लता ने कहा कि जेम पोर्टल सरकारी खरीद का सबसे पारदर्शी माध्यम है। उन्होंने एमएसएमई इकाइयों से इस पोर्टल से जुड़कर सरकारी खरीद के अधिक से अधिक अवसरों का लाभ उठाने का आह्वान किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें