कुल्लू के पिरड़ी में रिवर राफ्टिंग के गुर सिखते युवा।
- फोटो : Kullu
कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू में देश-विदेश के 30 युवा रिवर राफ्टिंग के गुर सीख रहे हैं। युवा ब्यास की धारा में जलक्रीड़ा कर लुत्फ भी उठा रहे हैं। पिरड़ी में अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं खेल संस्थान की ओर से रिवर राफ्टिंग का 14 दिवसीय प्रशिक्षण करवाया जा रहा है, जिसका सोमवार को उपायुक्त कुल्लू निरीक्षण करने पहुंचे।
शिविर में मुंबई, महाराष्ट्र, केरल और नेपाल के युवा प्रशिक्षण ले रहे हैं। प्रशिक्षण संस्थान के अनुदेशक गिमिनर ने कहा कि देश-विदेश से आए युवाओं को वाटर स्वीमिंग, कायकिंग, कनोइंग, रिवर राफ्टिंग और रेस्क्यू जैसी गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि देश में रिवर राफ्टिंग की गतिविधियों का एकमात्र प्रशिक्षण संस्थान कुल्लू जिला के पिरड़ी में ही है। ऐसे में यहां प्रदेश और देश के विभिन्न हिस्सों से साहसिक गतिविधियों में भाग लेने वाले युवा प्रशिक्षण प्राप्त करने आते हैं। उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने कहा कि साहसिक गतिविधियों में रिवर राफ्टिंग अपने आप में विशेष स्थान रखती है। जिला कुल्लू में पर्यटक व युवा ब्यास की जलधारा में जलक्रीड़ा का आनंद उठाते हैं। लेकिन जलक्रीड़ा की विधि की सही जानकारी होना आवश्यक है। इसके चलते अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं खेल संस्थान देश-विदेश के युवाओं केे प्रशिक्षण दे रहा है। इसमें रिवर राफ्टिंग की विभिन्न गतिविधियों के अलावा सुरक्षात्मक तकनीक सिखाई जा रही है।