फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: शरची में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में आए 30 आवेदन

Thu, 29 May 2025 06:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
शरची। जिला कुल्लू के दूरस्थ गांव शरची में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने ग्रामीणों के साथ नाटी डाली। ढोल नगाड़ों और कुलवी गाने के साथ पहले नाटी और फिर बच्चों के साथ भी थिरके। इसे पहले मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में कहा कि गांव के कुल 30 आवेदन आए हैं। जिनको संबंधित विभाग देखेंगे और प्रदेश सरकार उनके धरातल पर उतरने के लिए बजट जारी करेगी। उन्होंने लंबा-लंबरी जोत के साथ स्टे शरची गांव के प्राकृतिक सौंदर्य की जमकर प्रशंसा की। सीएम ने कहा कि वह गांव में आकर अपने आप को सौभाग्यशाली समझ रहे हैं। इस दौरान सीएम ने स्थानीय महिलाओं के साथ-साथ बच्चों से भी संवाद किया। इस मौके पर कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर, मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़, मिल्क फेडरेशन के अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर और एपीएमसी के अध्यक्ष के अध्यक्ष राम सिंह मियां मौजूद रहे।
विज्ञापन





सीएम को परोसे कोदरा के सिड्डू और बुरांस की चटनी
जिला कुल्लू की बंजार घाटी के शरची पहुंचे मुख्यमंत्री सुक्खू के लिए डिनर के लिए पारंपरिक व्यंजन परोसे गए। सीएम को कोदरा के सिड्डू और बुरांस की चटनी के साथ विश्व प्रसिद्ध तीर्थन नदी की ट्राउट भी परोसी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें