Coronavirus economic impact concept image
- फोटो : Feydzhet Shabanov - stock.adobe.
कुल्लू। जिले में लोगों को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने युद्धस्तर पर अभियान छेड़ा हुआ है। इसकी लोगों द्वारा सराहना की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें दुर्गम क्षेत्रों में कई किलोमीटर तक पैदल पहुंचकर बुजुर्गों व लोगों को कोरोना का दूसरा टीका लगवा रही हैं।
अब तक जिले में स्वास्थ्य विभाग ने 3 लाख 22 हजार 643 लोगों को कोरोना की दूसरी डोज लगा दी है। जबकि कुछ लोगों को अभी वैक्सीन लगनी शेष है, जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने अभियान तेजी से कार्य कर रहा है।
बता दें कि कुल्लू जिले में रोजाना 5 हजार से अधिक लोगों को कोरोना की दूसरी डोज लगाई जा रही है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने एक दिन में 10 हजार लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा है, लेकिन दुर्गम क्षेत्रों में सड़क सुविधा न होने से टीमें पैदल कई किलोमीटर चलकर गांवों में पहुंच रही हैं।
इसके कारण विभाग अपने लक्ष्य को पूरा नहीं कर पा रहा है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल गुप्ता ने बताया कि दूसरी डोज को पूरा करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें दिन-रात कार्य कर रही हैं। इसमें कई बार परेशानियां भी पेश आ रही हैं, लेकिन फिर भी टीमें मैदान में डटी हुई हैं। जोकि काबिले तारीफ है।
एक संक्रमित तो दूसरे ने कोरोना को दी मात
जिले में शनिवार को कोरोना संक्रमण का एक मामला सामने आया है। जबकि एक ने कोरोना संक्रमण को मात दी है। अब तक 9573 लोग कोरोना को हरा चुके हैं। जबकि 160 संक्रमित कोराना से जंग हार गए हैं।