फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ड पंच ने प्रधान पर लगाया जातिसूचक शब्द कहने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। जिला कुल्लू के नित्थर के तहत आने वाले गांव शिलीहार की वार्ड पंच की ओर से पंचायत प्रधान पर जातिसूचक शब्द कहने और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया गया है। वार्ड पंच ने मामले की लिखित शिकायत एएसपी और एडीएम कुल्लू से की है। अनुसूचित जाति कल्याण संघ जिला कुल्लू अध्यक्ष दिले राम की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमंडल एडीएम से मिला।
विज्ञापन

पंचायत की वार्ड पंच अंजुबाला ने कहा कि वह अनुसूचित जाति से संबंध रखती है। कहा कि उनको एक, दो बार के अलावा काम नहीं दिया गया। जातिसूचक शब्द कहकर उनको अपमानित किया जाता है। कहा कि काम मांगने पर उनके साथ प्रधान ने गाली गलौच किया। कहा कि प्रधान ने उनके पति को भी जान से मारने की धमकी दी है। वार्ड पंच ने आरोपी के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत कार्रवाई करने की मांग की है। उधर, एडीएम अक्षय सूद और एएसपी ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस दौरान अनुसूचित जाति कल्याण संघ के महासचिव जगरनाथ, मुख्य सलाहकार बुद्धि सिंह, महिला अध्यक्ष देवकला, हेमा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह, मनाली विधानसभा के अध्यक्ष प्यारे लाल, गोकल चंद, मोहन लाल साहनी, संजीव कुमार, शिवराम, संतोष कुमार, झावे राम आदि मौजूद रहे। अनुसूचित जाति कल्याण संघ के अध्यक्ष दिले ने मांग की कि दोषी के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें