फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाहौल-स्पीति युकां अध्यक्ष को मिली क्लीन चिट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

केलांग (लाहौल-स्पीति)। लाहौल-स्पीति युकां अध्यक्ष दीपक ठाकुर को फिर से बहाल कर दिया गया है। उन्हें गत विधानसभा चुनाव के दौरान भीतरघात के आरोप में निष्कासित किया गया था। लेकिन उन्होंने कुल्लू में पार्टी प्रत्याशी के हित में काम करने का दावा किया था। इस पर उन्हें अब हाईकमान से क्लीन चिट मिल गई है।
विज्ञापन

गत विधानसभा चुनाव के दौरान युकां अध्यक्ष को निष्कासित करने का मामला खूब गरमाया था। निष्कासन के बाद उन्होंने कई मंचों पर हाईकमान के समक्ष पार्टी हित में काम करने के सबूत दिए। करीब एक साल बाद उन्हें लोकसभा चुनाव से पहले क्लीन चिट मिल गई है। उनकी बहाली पर युकां पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं में खुशी है। पूर्व मार्केटिंग बोर्ड के सदस्य व लाहौल-स्पीति कांग्रेस सेवादल के प्रभारी दीनानाथ भंडारी ने लाहौल-स्पीति युकां अध्यक्ष दीपक ठाकुर के बहाली पर खुशी जाहिर की है। कहा कि इस फैसले से संगठन को मजबूती मिलेगी। अध्यक्ष रोबिन ठाकुर व युवा कांग्रेस प्रवक्ता निर्मल सिंह, महासचिव अजीत, युकां के पूर्व महासचिव दोरजे, युकां के पूर्व लाहौल ब्लॉक के अध्यक्ष नितिन, लाहौल-स्पीति छात्र संगठन के पूर्व अध्यक्ष सूरज, रवि, शुभम, मूरिंग से रोशन, सलपत से सुरेश, किशन, गणेश, नरेश, गौरव, राजीव, रमेश, अनिल, विनोद, सुरेंद्र, राजीव, देवी सिंह, शैलेंद्र राणा, जगदीश, कमल ने लाहौल-स्पीति युकां अध्यक्ष को लेकर हाईकमान की ओर से दिए फैसले का स्वागत किया है। कहा कि युकां अध्यक्ष की बहाली से निश्चित रूप से संगठन को मजबूती मिलेगी। कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने युकां राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावारु, राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चंद यादव, उपाध्यक्ष श्रीनिवासन, हिमाचल युकां के प्रभारी जगदेव गागा व हिमाचल युकां के अध्यक्ष मनीष ठाकुर का आभार जताया है। इधर, लाहौल-स्पीति युकां अध्यक्ष दीपक ठाकुर ने कहा कि वह पार्टी के सच्चे सिपाही है। सच की जीत हुई है। वह दोबारा सक्रियता से लाहौल-स्पीति युकां को मजबूत करने के लिए काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें