फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू शहर के हर वार्ड में लगेंगे वाटर एटीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू शहर के हर वार्ड में लगेंगे वाटर एटीएम
विज्ञापन

नगर परिषद के जनरल हाउस में लिया गया फैसला
पीपल जातर मेले को लेकर बनाई गई रणनीति
अमर उजाला ब्यूूरो
कुल्लू। पर्यटन के लिए देश-दुनिया में प्रसिद्घ कुल्लू जिला मुख्यालय के हर वार्ड में अब वाटर एटीएम लगेंगे। पर्यटकों समेत स्थानीय लोगों को सुविधा प्रदान करने के लिए नगर परिषद ने यह पहल की है। नगर परिषद कुल्लू का जनरल हाउस बुधवार को हुआ। हाउस में शहर के विकास कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। वहीं नगर परिषद के हाउस में अमृत योजना के तहत शहर में होने वाले विकासात्मक कार्यों को लेकर रणनीति तैयार की गई।
विज्ञापन

पर्यटन सीजन को देखते हुए नगर परिषद ने पर्यटकों को शुद्घ पेयजल मुहैया करवाने के लिए पहल की है। इसके लिए हर वार्ड में वाटर एटीएम लगाए जाएंगे। शहर के चार-पांच वार्डों में इसका कार्य शुरू भी कर दिया गया है। ड्रीम प्रोजेक्ट बिजली प्रोजेक्ट को लेकर भी नप के अधिकारी कंपनी के अधिकारियों से लगातार संपर्क में है। बिजली प्रोजेक्ट को जल्द धरातल पर उतारा जाएगा। इससे नगर परिषद की आय दोगुना होगी और शहर में विकास कार्यों में तेजी आएगी। बैठक में निर्णय लिया कि इस बार भी राज्य स्तरीय पीपल जातर मेले को धूमधाम से मनाया जाएगा। वहीं, नगर परिषद के उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत ने कहा कि अमृत योजना के तहत शहर की कायाकल्प पलट होगी। शहरवासियों को सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। उन्होंने सभी शहरवासियों से नगर परिषद की योजनाओं में सहयोग देने की अपील की है जिससे उन्हें धरातल स्तर तक पहुंचाया जा सके। बैठक में इस माह के आखिरी सप्ताह में होने वाले पीपल जातर मेले की तैयारियों को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष विमला महंत, पार्षद राजेंद्र सूद, तरूण विमल, उष्मज शर्मा, कुब्जा ठाकुर, राहुल बोध और गोपी चंद समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें