फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तरुणा, प्रीति चुने स्टूडेंट ऑफ द ईयर

विज्ञापन
समारोह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। सरस्वती पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जरी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। जमा दो कक्षा की बोर्ड की परीक्षा में पहला स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा तरुणा की माता की हेमलता और पिता सुरिंद्रर सिंह, दसवीं में पहला स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा प्रीति की माता अंजना और पिता चमन लाल को बतौर विशेष अतिथि बुलाया गया। तरूणा और प्रीति को स्टूडेंट ऑफ द ईयर को चुना गया। लोटस सदन को बेस्ट हाउस का खिताब दिया गया।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। प्रधानाचार्य चंपा नेगी ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। उन्होंने स्कूल की वर्षभर की गतिविधियों का ब्यौरा अभिभावकों के सामने प्रस्तुत किया। केजी कक्षा के छात्रों ने पापा मेरे पापा, पहली कक्षा के बच्चों ने एक बटा दो, दूसरी कक्षा के बच्चों ने दर्द का रिश्ता, चौथी कक्षा के छात्रों ने देश रंगीला, पांचवीं कक्षा के बच्चों ने ढल गया दिन गीत पर प्रस्तुति देकर खूब वाहवाही लूटी। सातवीं कक्षा के छात्रों ने घूमर, नौवीं कक्षा के बच्चों ने बुमरो, बुमरो, दसवीं के छात्रों ने गरबे की रात गाने पर नृत्य प्रस्तुत कर धमाल मचाया। छठी के बच्चों ने लाहौली और जमा दो के विद्यार्थियों ने कुल्लवी नाटी पेश की। इस दौरान स्कूल के चेयरमैन सुशील कुमार, भारतीय गौ क्रांति मंच के जिलाध्यक्ष जयइंद्र सिंह, उप प्रधानाचार्य हेमचंद, एसएमसी अध्यक्ष ठाकुर चंद, वरिष्ठ सलाहकार प्यारे लाल, बरशैणी वार्ड से जिला परिषद सदस्य टेकचंद, अवनिंद्र शर्मा, एडवोकेट शैलेंद्र शर्मा, मंच संचालक हीरा लाल, ग्राम पंचायत जरी उप प्रधान डाबे राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें