स्वार। तेज गति से आ रही कार अनियंत्रित हो सामने से आ रही दो बाइकों से जा टकराई। जिससे दो बाइकों पर सवार पांच लोग गंभीर रुप से घायल हो गए।टक्कर के बाद कार सवार चालक मौके से फरार हो गया। रहागीरों ने सभी घायलों को सीएचसी भिजवाया गया। जहां दंपती की हालत गंभीर देख उचित ऊपचार के लिए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
तहसील क्षेत्र के गांव आरसल पारसल निवासी नासिर अली अपनी पत्नी मुस्कान के साथ अपनी ससुराल फरीदपुर से घर जा रहे थे। जबकि गांव नरपत नगर निवासी अब्दुल हसन अपनी पत्नी रानी बेटे मोहम्मद सलीम के साथ नगर से दवा लेकर जा रहे थे।
जैसे ही वह स्वार बाजपुर मार्ग स्थित अली नगर उत्तरी के नजदीक पहुंचे तभी बाजपुर दिशा से तेज गति से आ रही कार ने अनियंत्रित हो बाइकों को अपनी चपेट में ले लिया।जिससे बाइक सवार बालक सहित पांच लोग घायल हो गए। जबकि कार सवार चालक वाहन छोड़ मौके से फरार हो गया।
रहागीरों द्वारा सभी घायलों को ऊपचार के लिए सीएचसी भिजवाया ।जहां नासिर अली व उसकी पत्नी मुस्कान की हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया ।