फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू जिला को आलू चिप्स उद्योग व ठोस कचरा संयंत्र की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
आलू चिप्स उद्योग और ठोस
विज्ञापन

कचरा संयंत्र की मिली सौगात
नई राहें नई मंजिलें योजना से अनछुए पर्यटन स्थल होंगे विकसित
बजट में किसान और बागवानों को भी कई राहतें, खुशी की लहर
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जयराम सरकार के बजट में कुल्लू जिला को दो बड़ी सौगातें मिली हैं। बजट में कुल्लू जिला को आलू चिप्स उद्योग और मनाली को ठोस कचरा संयंत्र का तोहफा मिला है। देश-दुनिया में बागवानी व पर्यटन के लिए प्रसिद्ध कुल्लू जिला के पर्यटन कारोबारियों व किसान-बागवानों को बजट में राहत मिली है। कई योजनाओं के बजट बढ़ोतरी की गई है। वहीं अनछुए पर्यटन स्थलों को विकसित करने के लिए योजना की घोषणा की गई है।
कुल्लू जिला में आलू चिप्स उद्योग स्थापित होने से स्थानीय युवाओं को घर द्वार रोजगार के अवसर मिलेंगे। इसी के साथ लाहौल घाटी के आलू के चिप्स भी कुल्लू में बनने से किसानों को सहूलियत मिलेगी। पर्यटन नगरी मनाली के प्रवेश द्वार रांगड़ी में कूड़े की समस्या से भी निजात मिलेगी। मनाली में ठोस कचरा संयंत्र लगने से समस्या का निदान होगा। कूड़े का सही तरीके से निष्पादन होगा और सुंदरता बरकरार रहेगी।
विज्ञापन

जिला कुल्लू के बागवानों को अब कई योजनाओं का लाभ मिलेगा। बागवानी संबंधी कई योजनाओं में बजट का इजाफा किया गया है। शीत भंडारण केंद्र, ग्रेडिंग व पैकिंग घरों के निर्माण व मार्केट यार्डों का विकास सेब समेत अन्य उत्पादों के लिए संजीवनी साबित होंगे। सिंचाई के लिए बिजली की दर में 25 प्रतिशत कटौती से किसानों को सुविधा मिलेगी। सेब, अन्य सब्जियों पर एचपी सरटेन गुड्स कैरिड बाय रोड कर से पूर्ण रूप की छूट से किसान-बागवानों को कर बोझ से छुटकारा मिला है। इससे किसानों व बागवानों की बचत होगी। हिमाचल क्रांति पुष्प योजना से कुल्लू जिला में वर्तमान में पुष्प खेती कर रहे किसानों को प्रोत्साहन मिलेगा। मुख्यमंत्री मधु विकास योजना से मुधमक्खियों के पालन व आधुनिकीकरण में बढ़ावा होगा। जिसका सीधा असर बागवानी फसलों पर होगा। मधुमक्खियां परागण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कुल्लू जिले के एक गांव को विज्ञान ग्राम के रूप में चुना जाएगा। विज्ञान ग्राम में स्थानीय कृषकों व अन्य समूहों को प्रशिक्षण देकर क्षमता का विकास किया जाएगा। पर्यटन क्षेत्र में नई राहें नई मंजिलें योजना से कुल्लू जिला के अनछुए पर्यटन स्थल विकसित होंगे। इससे युवाओं को घर द्वार ही रोजगार के अवसर मिलेंगे। योजना के तहत इन स्थानों में मनोरंजन रिजॉर्ट, साहसिक गतिविधियां, इको पर्यटक पार्क, रज्जू मार्ग या अन्य स्थापित करेगी।

मनाली के विंटर सीजन को लग सकते हैं पंख
बजट में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बतौर वित्त मंत्री कुल्लू जिला के जलोड़ी और रोहतांग दर्रे को सर्दियों में भी खुला रखने के लिए अंतरराष्ट्रीय निविदाएं आमंत्रित करने की बात कही है। जिससे मनाली के विंटर सीजन को पंख लग सकते हैं।
विज्ञापन


लारजी डैम में जल क्रीड़ाएं अभी नहीं
बजट में पौंग, भाखड़ा, कोल बांधों के जलाशयों को पर्यटक स्थलों के रूप में विकसित करने की बात कही गई है। जबकि कुल्लू जिला के लारजी डैम का नाम इसमें शामिल नहीं किया गया है। जिससे पर्यटन को झटका लग सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें