फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दियों का तेल स्टॉक खत्म, वाहनों के पहिए जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्दियों का तेल स्टॉक खत्म, वाहनों के पहिये जाम
विज्ञापन

लाहौल में टैक्सी ऑपरेटरों की बड़ी मुश्किलें
प्रशासन से छुरपक पेट्रोल पंप खोलने की लगाई गुहार
अमर उजाला ब्यूरो
उदयपुर (लाहौल स्पीति)। लाहौल घाटी में बर्फबारी के बाद से बंद पड़े पेट्रोल पंप को खोलने की मांग शुरू हो गई हैै। कई वाहन चालकों के पास सर्दियों के लिए जमा तेल स्टॉक खत्म हो गया है। जिससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं किसानों-बागवानों को कृषि और बागवानी के कार्यों को अंजाम देने के लिए पावर टिल्लर, ट्रैक्टर चलाने के लिए तेल की जरूरत पड़ेगी। ऐसे में लोग जिला प्रशासन से एकमात्र पेट्रोल पंप छुरपक को खोलने की गुहार लगा रहे हैं।
इस सिलसिले में लाहौल स्पीति जिला परिषद के चेयरमेन रमेश रूअलवा ने भी प्रशासन ने जल्द पेट्रोल पंप को खोलने की सिफारिश की है। गौरतलब है कि लाहौल घाटी में सड़कें यातायात के लिए पूर्ण रूप से बहाल हैं। वाहन चालकों के पास सर्दियों का तेल स्टॉक खत्म होने से वे अब पेट्रोल पंप खुलने का इंतजार में हैं। तेल खत्म होने से टैक्सी ऑपरेटरों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अगर दो दिन सप्ताह तक पेट्रोल पंप में उन्हें तेल मुुहैया नहीं हुआ तो उन्हें मुुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। लाहौल घाटी में एलपीएस का एकमात्र पेट्रोल पंप है जो गर्मियों के मौसम में लाहौल पांगी सहित लेह लद्दाख की ओर आवाजाही करने वाले वाहनों को डीजल व पेट्रोल मुहैया करवाता है। हालांकि सर्दियों के दौरान इसे बंद कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नालडा पंचायत के प्रधान सरोज ठाकुर ने कहा कि मौसम के खुलते ही किसान बागवान खेतों का रूख कर लेंगे। उन्हें भी पावर टिल्लर और ट्रैक्टर चलाने के लिए तेल की जरूरत होगी। एसडीएम केलांग अमर नेगी ने कहा कि उपायुक्त के माध्यम से एलपीएस प्रबंधन से बात की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें