फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुशैणी में वन भूमि से हटाए पांच अवैध खोखे

विज्ञापन
विज्ञापन
गुशैणी में वन भूमि से
विज्ञापन

हटाए पांच अवैध खोखे
तीन मकानों को दस दिनों में खाली करने के आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
गुशैणी (कुल्लू)। वन भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों पर वन विभाग से शिकंजा कस दिया है। बंजार वन मंडल के अंतर्गत आने वाले गुशैणी में वन विभाग ने पांच अवैध खोखे हटाए। इसके साथ ही तीन मकानों को दस दिनों के अंदर खाली करने के आदेश दिए हैं। मकान मालिकों को जारी आदेश में कहा गया है कि अगर दस दिनों में मकान खाली नहीं किए तो मकानों को हटाकर वन भूमि से कब्जा खाली करवाया जाएगा। वन विभाग की कार्रवाई से अवैध कब्जा धारकों में हड़कंप मच गया है।
गुशैणी और देहुरी में वन विभाग ने अवैध कब्जा धारकों पर इससे पहले भी कार्रवाई अमल में लाई थी। जिसमें पांच अवैध खोखों को हटाया गया था। सोमवार को राजस्व विभाग व पुलिस के साथ वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। भूमि की पैमाइश के साथ वन भूमि पर चलाए जा रहे अवैध खोखों को हटाया गया। वहीं वन भूमि पर बने तीन मकानों को 10 दिनों में खाली करने का अल्टीमेटम दिया गया। मकान मालिकों को वन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि इस अवधि के अंदर मकानों को खाली नहीं किया गया तो आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग के आरओ भूपेंद्र ने कहा कि हाईकोर्ट के निर्देशानुसार अवैध कब्जाधारकों पर वन विभाग द्वारा कार्रवाई की जा रही है। गुशैणी में वन भूमि पर बने पांच अवैध खोखों को हटाया गया है। इसके साथ तीन मकानों को दस दिनों में खाली करने को कहा गया है। आदेश की अनुपालना नहीं होने पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें