फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3000 मीटर लंबी रेस में मनमोहन व पूजा ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन हजार मीटर लंबी रेस में मनमोहन और पूजा अव्वल
विज्ञापन

ढालपुर के खेल मैदान में करवाई गई दौड़ स्पर्धा
120 प्रतिभागियों ने लंबी दौड़ में दिखाया दमखम
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। युवा सेवा एवं खेल विभाग की ओर से शुक्रवार को ढालपुर के खेल मैदान में अंडर-15 और अंडर-19 वर्ग की 3000 और 5000 मीटर लंबी दूरी की दौड़ों का आयोजन किया गया। इसमें करीब 120 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान प्रतिभागियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के समापन में स्पोर्ट्स काउंसिल के सदस्य और जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष डॉ. गौरव भारद्वाज ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि हमारे खिलाड़ी अगर फोकस रहकर खेलों पर ध्यान देंगे तो खेलों के अंदर भी अपना भविष्य बना सकते हैं। सरकार खेलो इंडिया और अन्य योजनाओं के तहत खेलों को बढ़ावा दे रही है। इस दौरान प्रतियोगिता में 3000 मीटर छात्र अंडर-15 वर्ग में मनमोहन ने पहला, सूरज ने दूसरा और अनिकेत ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों के अंडर-15 3000 मीटर रेस में पूजा पहले, रीता दूसरे, जबकि साड़ी देवी तीसरे स्थान पर रही। 5000 मीटर अंडर-19 के छात्र वर्ग में सुनील पहले, अक्षय दूसरे, धनराज तीसरे, जबकि छात्रा वर्ग अंडर-19 में मेनका प्रथम, संगीता देवी दूसरे और दीक्षा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान जिला युवा सेवा खेल विभाग से एथलेटिक्स कोच संदीप कुमार, कोच मनोज कुमार, रिगजिंग संदूप, खीमी राम, कृष्णा, शारीरिक शिक्षक अनूप राम, देव चंद, देवेंद्र, झाबे राम, रविंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कल होगी क्रॉस कंट्री रेस
जिला एथलेटिक्स संघ द्वारा खेलेगा कुल्लू तभी तो आगे बढ़ेगा कुल्लू थीम पर क्रॉस कंट्री रेस करवाई जा रही है। 23 दिसंबर को होने वाली यह दौड़ तीन वर्गों में होगी। इसमें अंडर 20 लड़के और लड़कियों के लिए और इसके साथ ओपन वर्ग में 20 वर्ष से ऊपर कोई भी पुरुष और महिला प्रतिभागी इसमें भाग ले सकते हैं। रेस समाप्त करने वाले हर पंजीकृत प्रतिभागी को मेडल से नवाजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें