फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाहलमा स्कूल में मेधावियों को नवाजा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उदयपुर (लाहौल स्पीति)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जाहलमा में बुधवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षा उपनिदेशक लाहौल प्रेमनाथ परशीरा ने की। इस दौरान स्कूल के विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों की तालियां बटोरीं। उन्होंने स्कूल के मेधावियों को पुरस्कृत किया। पुरस्कार पाकर होनहार छात्र और छात्राएं चहक उठे।
विज्ञापन

जमा दो कक्षा की अंजली को स्टूडेंट ऑफ द ईयर पुरस्कार से नवाजा गया। स्कूल का गांधी हाउस बेस्ट सदन बना। दसवीं की बोर्ड परीक्षा में प्रथम स्थान पर रही सुमन व इशा को गणित विषय में 100 अंक लेने पर पुरस्कृत किया गया। प्रेमनाथ परशीरा ने कहा कि लाहौल घाटी के बच्चे किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। इस स्कूल से कई अधिकारी निकले हैं। परीक्षा का समय निकट आ रहा है। ऐसे में सभी विद्यार्थी मन लगाकर पढ़ाई करें। जाहलमा स्कूल प्रधानाचार्य राकेश चंदेल ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। उन्होंने वर्षभर की गतिविधियों का अभिभावकों के समक्ष ब्यौरा पेश किया। इससे पहले सूर्य नमस्कार से कार्यक्रम का आगाज हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रम में सरस्वती वंदना के बाद लाहौली, कुल्लवी, नेपाली सहित विभिन्न राज्यों के सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर समां बांधा। शिक्षा के क्षेत्र में छठी से श्रेया, शालिनी, निधि, सातवीं कक्षा से सक्षम, आयुषी, भावना, आठवीं से कमल, सुहाना, रितिका, नौवीं कक्षा से सिमरन, ऋषिता, अनीता, दसवीं से सुमन, इशा, नेहा, जमा एक से आर्ट्स संकाय में अंजली, अकांशा, शुभम ठाकुर, जमा एक साइंस संकाय में ऋषभ, श्वेता, सोनम आंगमो, जमा दो कला संकाय में नितिन चंद, नेहा, नैनू तमांग, जबकि जमा दो विज्ञान संकाय में अनुज को पुरस्कार देकर नवाजा। समारोह में प्राइमरी पाठशाला जाहलमा नौनिहालों ने भी कार्यक्रम पेश किए। इस दौरान इंस्पेक्शन विंग प्रधानाचार्य सुरेश विद्यार्थी, मालंग स्कूल प्रधानाचार्य राजेश, गौशाल स्कूल प्रधानाचार्य प्रशांत, शांशा स्कूल प्रधानाचार्य टशी पलकी, स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष प्रेमजीत, जाहलमा पंचायत प्रधान सुरेंद्र कुमार, नालडा पंचायत प्रधान सरोज ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें