फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतांग दर्रा फिर हुआ बहाल, आज से दौड़ेंगे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतांग दर्रा फिर बहाल, आज से दौड़ेंगे वाहन
विज्ञापन

लाहौलवासियों को मिली राहत, अब कर सकेंगे सफर
पर्यटक वाहनों को अभी करना होगा कुछ समय इंतजार
बीआरओ ने मेहनत कर बुधवार शाम को किया बहाल
अमर उजाला ब्यूरो
उदयपुर/कोकसर (लाहौल-स्पीति)। ताजा बर्फबारी के चलते बंद हुआ रोहतांग दर्रा बुधवार शाम को दोबारा बहाल कर दिया गया है। हालांकि बुधवार को सड़क फिसलन भरी होने के कारण वाहन नहीं छोड़े गए लेकिन वीरवार से वाहन सुचारू रूप से दौड़ेंगे। बीआरओ की टीम ने कड़ी मेहनत कर बुधवार शाम को रोहतांग दर्रा यातायात के लिए बहाल किया। हालांकि रोहतांग दर्रा होकर वर्तमान में केवल स्थानीय लोग ही सफर कर सकते हैं। पर्यटक वाहनों को आवाजाही के लिए अभी इंतजार करना होगा। ताजा बर्फबारी के बाद रोहतांग दर्रा में बर्फ की चादर बिछ गई थी। सड़क से बर्फ हटाने के लिए लाहौल की तरफ से कोकसर और मनाली की तरफ से मढ़ी से बर्फ हटाओ अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

दिनभर कड़ी मेहनत कर बीआरओ की टीम ने शाम को रोहतांग दर्रा वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया। इस बीच लाहौल की तरफ से कुछ वाहन रोहतांग की तरफ आ गए थे लेकिन सड़क बेहद फिसलन भरी हुई होने के कारण वाहन स्किड हुए। जिस पर वह आगे नहीं जा पाए। सूचना मिलने पर कोकसर में ही वाहन रोक दिए गए। अप्रैल माह में रोहतांग दर्रा बहाल करने के बाद बर्फबारी के दौर से अब तक तीन बार रोहतांग दर्रा बंद हो चुका है। तीनों ही बार बीआरओ की टीम ने मशीनरी लगाकर रोहतांग बहाल किया और जनजातीय क्षेत्र के लोगों को राहत प्रदान की। अब वीरवार से लाहौल से मनाली व मनाली से लाहौल के लिए आवाजाही होगी। एचआरटीसी बसों के संचालन को लेकर भी जायजा लिया जाएगा। वहीं इस संबंध में बीआरओ कमांडर कर्नल एके अवस्थी ने बुधवार शाम को रोहतांग दर्रा बहाल होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बीआरओ टीम ने मढ़ी और कोकसर से बर्फ हटाओ अभियान बुधवार सुबह शुरू किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें