फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

्कूलों में जातीय भेदभाव करने वालों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूलों में जातीय भेदभाव
विज्ञापन

करने वालों पर होगी कार्रवाई
बंजार में जातीय भेदभाव रोकने के लिए कमेटी का गठन
अमर उजाला ब्यूरो
बंजार (कुल्लू)। सरकारी स्कूलों में मिड डे मील के दौरान जातीय भेदभाव को रोकने और छूआछूत के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है। उपायुक्त कुल्लू की ओर से गठित कमेटी का बीडीओ बंजार वीआर वर्मा को अध्यक्ष बनाया गया है।
गौरतलब है कि पिछले दिनों एक स्कूल में अनुसूचित जाति के छात्रों के साथ किए गए जातीय भेदभाव का घटनाक्रम सामने आने के उपरांत जिला प्रशासन द्वारा कड़ा संज्ञान लेते हुए व जिला के अन्य खंडों में इस प्रकार की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए टास्क फोर्स बनाने का निर्णय लिया था। बीडीओ बंजार ने वीआर वर्मा ने कहा कि उपमंडल के होरणगाड, डोगरी रोपा, घलियाड़ और जीभी स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। अध्यापकों और मिड डे मील कर्मचारियों को इस बारे में जागरूक करते हुए उन्होंने कहा कि सभी बच्चों के साथ एक समान व्यवहार करने के निर्देश दिए गए हैं। यदि कोई जातीय भेदभाव कहीं पर पाया गया तो उस के खिलाफ कड़ा संज्ञान लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भविष्य में कहीं पर भी उक्त मामला सामने आता तो दोषियों का बख्शा नहीं जाएगा। बंजार उपमंडल में इस समय 166 प्राथमिक स्कूल , 56 मिडल स्कूल और कई जमा दो स्कूल हैं। जिनका गठित उप कमेटियों द्वारा नियमित रूप से निरीक्षण किया जाएगा। इस दौरान पंचायत निरीक्षक बंजार विजय कुमार, प्रधान जीपी खाड़ागाड़ जय सिंह, प्रधान मशियार पंचायत सचिव घनश्याम, आज्ञा चंद और बुद्धि सिंह आदि मौजूद रहे।
कौल/बलदेव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें