फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांगरीबाग में कूड़ेदान की व्यवस्था करे न्योली पंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
शांगरीबाग में कूड़ेदान की
विज्ञापन

व्यवस्था करे न्योली पंचायत
महिला मंडल की दुकानदारों से सफाई रखने की अपील
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। नारायण महिला मंडल ने जिला मुख्यालय के साथ लगते वाम तट पर न्योली पंचायत के शांगरीबाग वार्ड में सफाई अभियान चलाया। इस दौरान महिलाओं ने रास्तों में बिखरे कूड़े को हटाकर रास्तों को साफ किया। इसके बाद महिला मंडल की सदस्य शांगरीबाग मार्केट में पहुंची। महिलाओं ने दुकानदारों से स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। नारायण महिला मंडल की प्रधान सुनी देवी ने कहा कि दुकानदारों से अपील की गई कि इधर-उधर कूड़ा न फैलाएं। शांगरीबाग को स्वच्छ बनाए रखने में महिला मंडल का सहयोग करें। अगर कोई ऐसा नहीं करता है तो महिला मंडल को उसके खिलाफ कड़ा कदम उठाना होगा। इस दौरान न्योली पंचायत के प्रधान व उप प्रधान से आग्रह किया गया कि शांगरीबाग में कूड़ेदान की व्यवस्था की जाए। जिससे लोगों को सुविधा हो। इस दौरान शांउली देवी, कमला देवी, शकुंतला, शांता देवी, सुषमा, सीमा, भागीरथी, विद्या देवी और रोशनी देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें