फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 केंद्रों में 1801 लोगों ने लगवाई वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
15 केंद्रों में 1801 लोगों ने लगवाई वैक्सीन
विज्ञापन

जिले में टीकाकरण के लिए उत्साह, कई केंद्रों में नौ बजे ही पहुंच गए थे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में 18 से 45 साल के लोगों को सोमवार को पांचवें चरण की कोरोना वैक्सीन लगाई गई। इस आयु वर्ग के 1801 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। इसके लिए जिले में कुल 15 सेंटर स्थापित किए गए थे। हर सेंटर में 100 लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज दी गई।
विज्ञापन

वैक्सीन लगवाने को लेकर लोगों में भारी उत्साह है। ऐसे में कई युवा सुबह नौ बजे ही टीका लगवाने के लिए वैक्सीनेशन सेंटरों तक पहुंच गए थे। जिला कुल्लू में सोमवार को ऑनलाइन स्लॉट बुक करने वालों को ही टीका लगाया गया। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के अलावा सिविल अस्पताल तेगूबेहड़, सीएचसी, भुट्टी, गड़सा, पीएचसी बजौरा, सिविल अस्पताल मनाली, सीएचसी पतलीकूहल, पीएचसी नग्गर, सिविल अस्पताल बंजार, सीएचसी सैंज, गुशैणी, सीएचसी निरमंड, आनी तथा दलाश में टीका लगाया गया। टीकाकरण को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सभी केंद्रों में निश्चित मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध करवाई थी। वैक्सीनेशन के कार्य को कोरोना प्रोटोकाल के तहत किया गया। जिले में राजेंद्र, सुमित, प्रेम लाल, रंजीत सिंह, भाग चंद तथा ओम प्रकाश ने कहा कि ऑनलाइन प्रक्रिया से आम लोगों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। स्थानीय लोगों को इससे वंचित होना पड़ रहा। बाहर के लोग इसका लाभ उठा रहे हैं। सरकार को इसका सरलीकरण करना चाहिए। जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अतुल गुप्ता ने कहा कि नियमों के तहत जिले के चयनित स्वास्थ्य केंद्रों में टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है। इस माह पांच चरणों में शांतिपूर्ण तरीके से लोगों ने टीका लगवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें