फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन कुल्लू-मनाली एनएच रहेगा बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मनाली (कुल्लू)। अगले दो दिनों तक कुल्लू-मनाली नेशनल हाईवे वाहनों के लिए बंद रहेगा। इस दौरान पतलीकूहल से मनाली के बीच वाहनों की आवाजाही नहीं हो सकेगी। हालांकि मनाली जाने वाले पर्यटक व लोग लेफ्ट बैंक से जा सकते हैं। इसके अलावा नेशनल हाईवे से होकर पतलीकूहल वाया नग्गर होकर भी मनाली पहुंचा जा सकता है।
विज्ञापन

क्लाथ के पास सड़क कार्य शीघ्र पूरा करने को लेकर प्रशासन ने यह कदम उठाया है। गौर हो कि 23 सितंबर को ब्यास में आई भयंकर बाढ़ से कुल्लू-मनाली मार्ग जगह-जगह ध्वस्त हो गया था। फोरलेन निर्माण में जुटी कंपनी ने हालांकि कुछ एक भाग को ठीक कर लिया है। लेकिन क्लाथ, आलू ग्राउंड व रांगडी के पास अभी भी सड़क की हालत खराब है। इसके कारण बाहर से आने वाली वोल्वो में मनाली आ रहे सैलानी यहां तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। मनाली एसडीएम रमन घरसंगी ने कहा कि 11 और 12 अक्तूबर को कुल्लू-मनाली नेशनल हाईवे वाहनों के लिए बंद कर दिया है। प्रशासन ने अधिसूचना जारी कर सभी को इस बारे में अवगत करवा दिया है। उन्होंने कहा कि दो दिनों के भीतर इस मार्ग की हालत सुधारी जाएगी। इससे बड़े वाहनों सहित वोल्वो बसें भी मनाली पहुंच सकेगी। उन्होंने सैलानियों सहित सभी लोगों से सहयोग की अपील की है। लेफ्ट बैंक यातायात को सुचारु करने के लिए पुलिस के अतिरिक्त जवान भी तैनात करने के लिए पुलिस को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें