फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन माह बाद स्वर्ग प्रवास से लौटे बिजली महादेव

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन माह बाद स्वर्ग प्रवास
विज्ञापन

से लौटे बिजली महादेव
फागली उत्सव में देवता गौहरी ने की सालभर की भविष्यवाणी
जिला में ओलावृष्टि और आग की घटनाओं की जताई संभावना
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जिला कुल्लू के आराध्य माने जाने वाले देवता बिजली महादेव स्वर्ग प्रवास से तीन माह बाद लौट आए हैं। बिजली महादेव मंदिर के तीन माह बाद कपाट खोल दिए गए हैं। अब श्रद्धालु बिजली महादेव में पवित्र शिवलिंग के दर्शन साल भर कर सकेंगे। चैत्र संक्रांति आरंभ होते ही मेले और त्यौहार शुरू गए हैं।
देवता बिजली महादेव के सम्मान में बुधवार को फागली उत्सव धूमधाम से मनाया गया। फागली उत्सव में देवता ने सालभर की घटनाओं की भविष्यवाणी भी की है। देवता स्वर्ग प्रवास से वापस लौटते ही हारियानों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। इससे पहले देवता बिजली महादेव मंदिर में देव खेल का आयोजन हुआ। जिसे देखने के लिए खराहल, कशावरी और अन्य क्षेत्र के लोगों ने हिस्सा लिया। लोगों ने देवता से सुख समृद्धि का आशीर्वाद भी लिया।
विज्ञापन

वहीं देवता बिजली महादेव के कारदार अमरनाथ नेगी ने कहा कि बिजली महादेव में फागली उत्सव धूमधाम से मनाया गया। देवता ने गूर के माध्यम से सालभर की भविष्यवाणी की। देवता की ढोल नगाड़ों की थाप पर विशेष पूजा अर्चना भी हुई। इसी कड़ी में खोखन के देवता आदि ब्रह्मा और देवता वीरनाथ के भी दो माह स्वर्ग प्रवास से लौटने के उपरांत मंदिर में देव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। देवताओं के स्वर्ग प्रवास पर रहने के कारण इस दौरान मंदिर में देव कार्य नहीं हो सके थे।
विज्ञापन

इधर, ढालपुर के देवता गौहरी ने दो माह बाद स्वर्ग प्रवास से लौटने पर भविष्यवाणी करते हुए कहा है कि इस बार ओलावृष्टि व आग की घटनाएं अधिक देखने को मिलेंगी। हारियान शिव राम, सुनील कुमार, चमन लाल और प्रदीप ठाकुर ने कहा कि देवताओं की भविष्यवाणी के बाद अब आगामी देव कार्यक्रमों की तैयारियां शुरू कर दी जाएंगी। वहीं फागली उत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें