फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्टी के दीये से हस्तशिल्पों के घर भी मनेगी दिवाली

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। पुश्तैनी कला से अपना पेट पालने में अक्षम हो रहे हस्तशिल्प कारीगरों के घर दिवाली का त्योहार खुशियां लेकर आया है। इस बार प्रशासन ने प्रदूषण रहित दिवाली मनाने का निर्णय लिया है। जिसके तहत हजारों की संख्या में मिट्टी के दीये छह नवंबर को ढालपुर में जलाए जाएंगे।
विज्ञापन

इसके लिए प्रशासन ने हस्तशिल्प कारीगरों को हजारों मिट्टी के दीये बनाने का ऑर्डर दिया है। यह पहली बार हुआ है, जब प्रशासन की पहल से कारीगरी से मुश्किल से दो जून की रोटी कमाने वालों को इतना बड़ा ऑर्डर ऑफर हुआ है। आम तौर पर दिवाली पर अब कम ही मिट्टी के दीये जलाए जा रहे हैं। उपायुक्त यूनुस ने कहा कि ढालपुर में दिवाली पर हजारों दीये जलाएं जाएंगे। इसके अलावा पर्यटकों को भी दीपों के साथ सर्दियों में लगने वाले पौधे दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जब मिट्टी के दीये ऑर्डर किए गए थे तो हस्तशिल्पों की खुशी देखते बनती थी। उन्होंने कहा कि लाइब्रेरी को बढ़ाया जाएगा। सर्कुलर रोड से लेकर रथ मैदान तक सड़क के दोनों ओर लाइटें लगाई जाएंगी। जल्द ही ओपन एयर जिम का काम भी शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें