फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढालपुर मैदान से हटने का नाम नहीं ले रहे व्यापारी

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

कुल्लू।
ढालपुर मैदान में पीपल जातर मेले के लिए सजी अस्थायी मार्केट में व्यापारी उठने का नाम नहीं ले रहे हैं। नगर परिषद सख्ती के बावजूद व्यापारियों को हटा नहीं पाई है। व्यापारियों को मेले के लिए दिया समय पूरा हो चुका है। लेकिन अभी भी मेला मैदान में कारोबारी अड़े हैं। इसको लेकर स्थानीय व्यापारियों ने भी रोष है। हालांकि दो-तीन दिनों में नगर परिषद ने मैदान के कुछ हिस्सों में दुकानें खाली करवाईं। लेकिन अधिकतर व्यापारी अभी भी मेले में डटे हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि मेला मैदान में डटे व्यापारियों को चेतावनी दी गई थी कि दुकानें खाली करवा लें। लेकिन नगर परिषद की बात का व्यापारियों पर कोई असर होता नजर नहीं आ रहा है। नगर परिषद के कर्मचारियों को आता देख कई दुकानदारों ने अपना सामान पैक करते हैं। लेकिन जैसे ही नगर परिषद कुछ ढील देती है तो सभी व्यापारी फिर अपनी-अपनी जगह पर बैठ जाते हैं। ऐसे में व्यापारियों को हटाना नगर परिषद के लिए मुश्किल भरा साबित हो गया है। मेले में इन दिनों ग्रामीण क्षेत्रों से लोग खरीददारी के लिए पहुंच रहे हैं। व्यापारियों का तर्क है कि बारिश के कारण इस बार कारोबार मंदा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें