फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव के बाद संगठन में होगा फेरबदल : राठौर

विज्ञापन
कांग्रेस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। जिला कुल्लू के दौरे पर आए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने पार्टी कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव पर ध्यान देने को कहा। कहा कि वह संगठन को एकजुट होकर चलाएंगे और लोकसभा चुनाव के बाद प्रदेश स्तर पर संगठन में फेरबदल किया जाएगा।
राठौर ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने सौंपी है, उसके तहत वह इस एजेंडे को आगे लेकर जा रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संदेश दिया कि अनुशासनहीनता को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को चुनावी मंत्र देते हुए कहा कि वह पुरानी बातों को भूलकर नया सोचे। उन्होंने भी अपने दिमाग से पुरानी चिप को फेंक दिया है। उन्होंने जिला अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्षों व अन्य फ्रंटल संगठनों के अध्यक्षों से कहा कि संगठन में निष्क्रिय पदाधिकारियों को बाहर किया जाए और सक्रिय लोगों को पार्टी के साथ जोड़ा जाएगा। वह स्वयं ही ऐसे कार्यकर्ताओं पर नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भविष्य में शक्ति एप से होगा प्रत्याशी का चयन
जिला कांग्रेस अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को शक्ति एप का इस्तेमाल करने को कहा। कहा कि भविष्य में शक्ति एप से ही प्रत्याशियों का चयन होगा। कहा कि जिला में अभी तक मात्र छह हजार कार्यकर्ता ही शक्ति एप से जुड़ पाए हैं, जो लक्ष्य से काफी पीछे हैं। विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने प्रदेश अध्यक्ष से जिला मुख्यालय में एक रैली कर राहुल व प्रियंका गांधी समेत अन्य राष्ट्रीय नेताओं को बुलाने की बात कही। उन्होंने कहा कि ढालुपर मैदान में जिला कांग्रेेस करीब 20 हजार लोगों को एकत्रित करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें