फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढुलमुल इंटरनेट सेवा समेत कई मुद्दा पर भाजपा की घेराबंदी

विज्ञापन
internet - फोटो : amarujala
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। घाटी में इंटरनेट समेत कई अन्य मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार की घेराबंदी की है। कांग्रेस नेताओं के अनुसार लाहौल घाटी के तिंदी, मयाड़ और चौखंग संपर्क मार्ग अभी बंद पड़े हैं। रोहतांग दर्रा बंद होने से लाहौल के सैकड़ों लोग कुल्लू-मनाली फंसे हुए हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस जिला अध्यक्ष ज्ञाल्सन ठाकुर, पूर्व टीएसी एवं डीसीसी के महासचिव प्यारे लाल शर्मा और जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष शशि किरण ने कहा कि घाटी में पिछले कई दिनों से इंटरनेट और टेलीफोन की व्यवस्था ठप है। केलांग जिला अस्पताल में विशेषज्ञ के अलावा एमबीबीएस डॉक्टरों के पद खाली पड़े हैं। जिस कारण मरीजों को छोटी से बीमारी के कारण भी कुल्लू रेफर किए जा रहे हैं। कृषि मंत्री दो बार घाटी का दौरा कर चुके हैं। इसके बावजूद जनता की तमाम समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं।
इस संबंध में जिला कांग्रेस की सचिव कमला ठाकुर ने कहा कि तिंदी और मयाड़ घाटी की सड़कें अभी तक बंद हैं। यह दोनों लाहौल घाटी के सबसे दुर्गम क्षेत्र हैं। सड़क बहाल नहीं होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्यारे लाल शर्मा ने कहा कि बीआरओ की काम करने की गति भी धीमी हो गई है। रोहतांग के साथ ही कुंजम दर्रा भी बंद है। जिससे घाटी का पर्यटन कारोबार चौपट हो गया है। जिला कांग्रेस ने राज्य सरकार से मांग की है कि उपरोक्त तमाम समस्याओं का समाधान तत्काल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें