फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतांग में हिमखंड गिरा, नहीं बहाल हुआ दर्रा

विज्ञापन
Rohtang - फोटो : amarujala
विज्ञापन
केलांग/कोकसर (लाहौल-स्पीति)। बर्फबारी के बाद अब हिमखंडों ने बीआरओ की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। रोहतांग दर्रा में हिमखंड खिसकने के कारण मनाली-केलांग मार्ग सोमवार को भी बहाल नहीं हो सका। हालांकि हिमखंड खिसकने से किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। बीआरओ का कहना है कि अब मंगलवार को ही दर्रा बहाल हो पाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को लाहौल घाटी में आने वालों और घाटी में फंसे वाहनों के लिए अभी कुछ समय और इंतजार करना पड़ सकता है। बचाव चौकी मढ़ी के अनुसार रोहतांग दर्रे के दोनों छोर पर हिमखंड गिरने से बीआरओ को सड़क से बर्फ हटाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। उधर, कोकसर की ओर से बर्फ हटाने के लिए पर्याप्त मशीनें भी नहीं होने के कारण मिशन स्नो क्लीयरेंस में दिक्कत आ रही हैं। कोकसर और केलांग के मध्य बर्फबारी के बीच फंसे वाहनों को भी थोड़ा इंतजार करना होगा।
बीआरओ के कमांडर कर्नल एसके अवस्थी हिमखंड खिसकने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि रोहतांग के नार्थ सिरे और ब्यास कुंड के समीप हिमखंड गिरा है। जिससे बर्फ हटाने का अभियान प्रभावित हुआ है। संगठन विपरीत परिस्थितियों के बावजूद बर्फ हटाने में जुटा है। अब मंगलवार को ही रोहतांग दर्रा बहाल हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें