कुल्लू। हिमाचल प्रदेश राजकीय अर्द्धराजकीय चालक परिचालक महासंघ की रविवार को आयोजित बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसहमति से किया गया। इस दौरान तुले राम को सर्वसहमति से तीसरी बार जिला कुल्लू का अध्यक्ष चुना गया। जिला कार्यकारिणी के चुनाव महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष उमेश शर्मा की अध्यक्षता में हुए। चुनाव में जिला कुल्लू के चारों ब्लॉकों के अध्यक्षों और सदस्यों ने भाग लिया।
शेष कार्यकारिणी में त्रिलोक सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रदीप शर्मा महामंत्री, हरदयाल सिंह कोषाध्यक्ष, पवन ठाकुर और चेतराम सहसचिव, मेहर चंद डोगरा, जगरनाथ, खीमीराम, विजय कुमार, मेहर सिंह, मुंशी राम को उपाध्यक्ष, संगठन सचिव शेर सिंह, विजय कुमार, मोहर सिंह, रमेश कुमार, प्रवीण कुमार, केहर सिंह ठाकुर को चुना गया। प्रेस सचिव मिन्नी लाल शर्मा, मुख्य सलाहकार बालक राम, हेमप्रभु जबकि बुध राम, अर्जुन सिंह, दुनी चंद, केहर सिंह और मोहन को जिला कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है।
महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष उमेश शर्मा ने कहा कि चालक-परिचालकों की समस्याओं का समाधान करने और मांगो को पूरा करने की कोशिश की जाएगी। चालक सचिवालय का हो या चाहे विभाग का उन्हें एक समान वेतन मिलना चाहिए। इस दौरान राज्य कार्यकारिणी के अध्यक्ष तुले राम ठाकुर, वित्त सचिव श्याम लाल कौशल, अतिरिक्त महासचिव बुद्धि सिंह, प्रेस सचिव योगेश ठाकुर, मुख्य संगठन सचिव मोती राम चौहान, उपाध्यक्ष विक्रम यादव, मंडी जिला के महामंत्री चमन लाल और जसपाल सिंह आदि मौजूद रहे।